नैनीताल पुलिस ने बताया है कि हल्द्वानी में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान हल्द्वानी शहर में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। पुलिस ने बताया कि यह डायवर्जन प्लान शोभा यात्रा शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।

ये रहेगा शोभा यात्रा का रूट

अंबेडकर जयंती पर निकलने वाली शोभा यात्रा मंगलपड़ाव से शुरू होगी। शोभा यात्रा होकर सिंधी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा, रोडवेज, एसडीएम कोर्ट तिराहा से होते हुए त्रिलोक पेट्रोल पंप तिराहा से प्रेम टॉकीज से रेलवे क्रासिंग से राजपुरा होते हुए तिकोनिया निकलेगी। इसके बाद तिकोनिया से डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए दोनहरिया से पनचक्की चौराहा होते हुए अंबेडकर पार्क दामूवादुंगा में शोभायात्रा का समापन होगा। 

हल्के वाहनों का डायवर्जन

बरेली रोड से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी हल्के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे। अन्य छोटे वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहे से डायवर्ट होकर आईटीआई से क्रियाशाला होते हुए मुखानी चौराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे। 

रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के हल्के वाहन गन्ना सेंटर व शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे। अन्य वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर क्रियाशाला होते हुए मुखानी चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे। 

कालाढूंगी रोड से आने वाले समस्त प्रकार के हल्के वाहन ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा, हनुमान मंदिर, लालडांठ, मुखानी चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले सभी प्रकार के वाहन नारीमन तिराहे से गौलापार रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे। 

कालाढुंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कॉलटैक्स व हाईडिल तिराहे से पनचक्की तिराहा होते हुए चंबल पुल से लालडांठ तिराहे व ऊंचापुल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। इसके साथ ही जब शोभा यात्रा रोडवेज से प्रेम टाकीज तिराहा से राजपुरा होते हुए तिकोनिया चौराहा के बीच रहेगी तब तिकोनिया चौराहे से वर्कशॉप लाइन की ओर सभी प्रकार के वाहनों की नो एंट्री रहेगी। तिकोनिया से आर्मी गेट होते हुए राजपुरा की ओर भी सभी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। रोडवेज पूर्वी गेट से प्रेम टाकीज की ओर सभी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बैन रहेगा। 

वहीं, जब शोभा यात्रा डिग्री कॉलेज तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए अंबेडकर पार्क के बीच रहेगी तब तिकोनिया से कैनाल रोड होते हुए कुल्यालपुरा चौराहे की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों की नो एंट्री रहेगी। डिग्री कॉलेज से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। दोनहरिया तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले सभी वाहनों का प्रवेश बैन रहेगा। इसके साथ ही पनचक्की चौराहे से दोनहरिया तिराहे की ओर आने वाले वाहनों को पनचक्की चौराहे से चंबल पुल की ओर भेजा जाएगा।

ऐसे चलेंगी रोडवेज व केमू की बसें? 

पुलिस ने बताया कि रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज बसें टीपीनगर तिराहे से आईटीआई तिराहे और सिटी चौराहा होते हुए सीधे रोडवेज की ओर आएंगी। जब रैली सिंधी चौराहा से रोडवेज के बीच रहेगी तब रोडवेज की बसों को आईटीआई तिराहे से मेडिकल कॉलेज तक रोका जाएगा।

वहीं, बरेली रोड से आने वाली रोडवेज बसें, शोभा यात्रा के मंगल पड़ाव से रोडवेज के बीच रहने पर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापुल होते हुए ताज चौराहे से रोडवेज स्टेशन तक आएंगी। इसके बाद सीधे सिंधी चौराहा होते हुए रोडवेज को आएंगी।

कालाढूंगी रोड से आने वाली रोडवेज बसें लालडांठ से मुखानी चौराहे से कालाढुंगी चौराहा होते हुए रोडवेज बस अड्डे आएंगी। जब रैली कालाढुंगी चौराहे से रोडवेज के बीच रहेगी तब रोडवेज बसों को लालडांठ तिराहे पर रोका जाएगा।

पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज व केमू की बसें नारीमन तिराहे से तिकोनिया से सीधे रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी। वहीं, रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड/रामपुर रोड व कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को रोडवेज के पश्चिमी गेट से सिंधी चौराहा होते हुए गांधी इंटर कॉलेज तिराहे से बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जाएगा।

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाली रोडवेज व केमू की बसें रोडवेज के पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन से तिकोनिया चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी। वहीं, जब शोभा यात्रा एसडीएम कोर्ट तिराहे से प्रेम टॉकीज के बीच  रहेगी तब रोडवेज पश्चिमी गेट से अपने गंतव्य को जाएंगी। (प्रे.वि.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27