हल्द्वानी। प्रशासन की टीम ने ऊंचापुल चौराहे पर कई वर्षों पुरानी बहुमंजिला बिल्डिंग को गुरुवार को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया। प्रशासन के मुताबिक, यह कार्रवाई अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि कालाढूंगी रोड पर कालू सिद्ध मंदिर से कटघरिया तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत ऊंचापुल चौराहे पर भी चौड़ीकरण का काम होना है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 के बाद से मार्किंग के बाद लगातार नोटिस दिए जा रहे थे लेकिन ये अतिक्रमण नहीं हटाए गए। बकौल वाजपेयी, भवन स्वामी को 7 मार्च तक की मोहलत भी दी गई थी जिसके बाद ये कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि जिस भवन को ढहाया गया उसकी पहली मंजिल में दुकानें चलती थीं जबकि दूसरी मंजिल पर लोग रहते थे। जानकारी के मुताबिक, संबंधित भवन अवैध प्लॉटिंग और सरकारी नजूल भूमि पर कब्जे की श्रेणी में पाया गया था। इलाके में लगातार अतिक्रमण बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर हो गई थी, जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। इस दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम प्रमोद कुमार समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रशासन की कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक को कई बार रोकना पड़ा। दरअसल, भवन को ढहाए जाने के दौरान मुख्य मार्ग पर कई बार मलबा गिर रहा था जिसके चलते मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बार-बार ट्रैफिक को डायवर्ट करते और रोकते नजर आए। इसके साथ ही तमाशबीन बने लोगों के कारण भी पुलिसकर्मियों को काफी मशक्क्त करनी पड़ी। पुलिस उन्हें बार-बार दूर हटाते नजर आई।
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…
हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि एलपीजी बुकिंग के…