हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने रविवार को हीरानगर में लाखों रुपये की लागत से किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं और प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विधायक ने हीरानगर क्षेत्र स्थित संजय कॉलोनी और सतीश कॉलोनी में अपनी विधायक निधि से स्वीकृत ₹33.95 लाख की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, जल निकासी और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आगे भी जनता की जरूरतों के अनुसार योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने इलाके ने इन योजनाओं के लोकार्पण पर विधायक का आभार जताया।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…