उत्तराखंड

Haldwani: ₹35 लाख के चोरी के जेवर संग युवक अरेस्ट, रूम हीटर में छिपाकर जा रहा था बेचने

Nainital जिले के लालकुआं थाने की पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने बरेली (यूपी) के एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 20 तोला सोने के जेवर बरामद किए हैं। 

हल्द्वानी के एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि बिंदुखत्ता स्थित चित्रकूट तिवारी नगर की चंद्रा देवी नामक महिला के घर से  पिछले दिनों ताला तोड़कर सोने के जेवरात (हार, नथ, मंगलसूत्र, कर्णफूल, अंगूठी, चेन, पौंची, मांग टीका आदि) चोरी किए जाने का मामला सामने आया था। 

इसके साथ ही मई 2025 में बिंदुखत्ता संजयनगर द्वितीय की रहने वालीं पार्वती देवी के घर से भी जेवर व नकदी कथित तौर पर चोरी हुए थे। आरोप है कि पिछले साल ही जुलाई में बिंदुखत्ता के रावतनगर द्वितीय में एक घर से भी जेवर व नकदी चोरी हुई थी। 

पुलिस ने बताया कि मामलों के खुलासे के लिए बनाई गई टीम ने करीब 200 से 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर संदिग्ध को चिह्नित किया। बकौल एसपी, शनिवार को बिंदुखत्ता चौकी पुलिस को संदिग्ध के इलाके में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सोने के टूटे हुए जेवरात मिले। बताया गया कि उसके पास पंखानुमा रूम हीटर भी मिला, जिसकी निचली प्लेट खोलकर देखा गया तो उसमें सोने के जेवरात छिपाकर रखे गए थे। 

युवक की पहचान बरेली (यूपी) के  बहेड़ी थाना क्षेत्र निवासी भानु प्रताप (21) नामक शख्स के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, बरामद आभूषणों के बारे में पूछने पर उसने बिंदुखत्ता और लालकुआं इलाके के बंद पड़े मकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी है।

पूछताछ में उसने बताया कि वह कुछ जेवरात बेचकर पैसे खर्च कर चुका है और बाकी जेवर बेचने के लिए ही इलाके में आया है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर बरामद जेवरों की उनसे पहचान कराई गई और तीनों मामलों में बरामदगी के आधार पर भानु को गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी के पास से क्या सामान हुआ बरामद?

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से लगभग 20 तोला सोने के जेवर बरामद हुए हैं। इनकी कीमत करीब ₹35 लाख है। बकौल पुलिस, आरोपी के पास से कुल 12 अंगूठी, 6 मांगटीका, 3 नथ और कई जोड़ी बाली व झुमके बरामद हुए हैं। इसके साथ ही हार, चेन, विष्णु प्रतिमा युक्त चेन, मंगलसूत्र लॉकेट, पेंडल मंगलसूत्र और कान के टॉप्स, पौंची व चेन के टूटे हुए टुकड़े समेत अन्य सामान भी मिला है। 

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago