हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज की रोवर-रेंजर यूनिट ने रविवार को 100वाँ विश्व चिंतन दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन रोवर लीडर डॉ. गोविंद सिंह बोरा एवं रेंजर लीडर डॉ. रेनू रावत के नेतृत्व में किया गया। इस वर्ष की थीम “Our Friendship” (हमारी मित्रता) रही, जिसके माध्यम से विश्व बंधुत्व और पारस्परिक सहयोग का संदेश दिया गया।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान= वाद-विवाद प्रतियोगिता, सर्वधर्म प्रार्थना, नॉट ऑफ फ्रेंडशिप, जंप इन जंप आउट, ह्यूमन नॉट, एक्शन सॉन्ग्स और रस्साकशी जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से सहयोग, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण “Language of Friendship” गतिविधि रही। इसमें विद्यार्थियों ने 5 भारतीय और 5 विदेशी भाषाएं सीखने की कोशिश कर आपसी संवाद और वैश्विक मित्रता का संदेश दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ एनएस बनकोटी ने विद्यार्थियों के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्हें विश्व बंधुत्व, शांति और सहयोग की भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संचालन रोवर योगेंद्र नेगी ने किया। गौरतलब है कि विश्व चिंतन दिवस प्रतिवर्ष स्काउटिंग आंदोलन के संस्थापक बेडेन पावेल तथा उनकी पत्नी की जयंती पर विश्वभर में मनाया जाता है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *