हरिद्वार में 2027 में आयोजित होने वाले अर्द्धकुंभ मेले के दिव्य और भव्य आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ₹234.55 करोड़ के 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया। कुंभ मेला नियंत्रण भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन से हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करने में भी यह अवस्थापना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।
सीएम धामी ने घाट निर्माण और सिंचाई अवसंरचना (सिंचाई विभाग) के कुल ₹70.54 करोड़ लागत के 7 कामों का शिलान्यास की। इनमें अपर गंगा नहर के दाएं-बाएं तट पर अलग-अलग स्थानों पर घाटों का निर्माण और पुनर्विकास, 90 मीटर स्पान का कम्पोजिट स्टील गर्डर द्वि-लेन सेतु निर्माण, 03 अस्थायी पुलों की स्थापना और मरम्मत और रख-रखाव के काम शामिल हैं।
वहीं, सड़क एवं परिवहन अवसंरचना (लोक निर्माण विभाग) के ₹127.23 करोड़ की कुल 12 योजनाएं भी शामिल हैं। इनमें बहादराबाद-सिडकुल चार लेन मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग-334 (दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून) का चौड़ीकरण, नगर क्षेत्र में बीसी (बिटुमिनस कंक्रीट) द्वारा नवीनीकरण, फुटपाथ निर्माण और सौंदर्यीकरण, हरिद्वार मास्टर प्लान के अंतर्गत प्रशासनिक रोड कॉरिडोर के विकास संबंधी कार्य सम्मिलित हैं।
इसके अलावा पेयजल और जल आपूर्ति अवसंरचना (जल संस्थान) कुल 9 कामों का शिलान्यास हुआ है, जिनकी लागत ₹18.11 करोड़ है। इसके अंतर्गत पंपिंग जलापूर्ति योजनाओं का पुनर्गठन, 1500 केएल क्षमता के ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल का निर्माण, 10 मीटर व्यास के 05 आरसीसी इन्फिल्ट्रेशन कुओं का निर्माण कार्य होगा।
श्रद्धालु सुविधाएं और सहायक अवसंरचना के कुल 6 काम शामिल हैं, जिनकी लागत ₹18.67 करोड़ है। इनमें चंडी देवी और मनसा देवी मंदिर मार्ग पर तीर्थयात्रियों हेतु सुविधाओं का विकास, बैरक और औषधि भंडारण कक्ष का निर्माण, मेला नियंत्रण भवन का नवीनीकरण और अतिरिक्त बैरकों का निर्माण कार्य सम्मिलित है।
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…
हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि एलपीजी बुकिंग के…