हल्द्वानी में रहने वाले रिटायर्ड जिला आयुर्वेद अधिकारी और पर्यावरणविद् डॉ आशुतोष पंत ने बताया है कि 14 जुलाई को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) से वृहद पौध रोपण अभियान की शुरुआत की गई। सांसद अजय भट्ट ने अभियान का शुभारंभ किया। डॉ आशुतोष पंत ने यूओयू को 500 पौधे उपलब्ध कराए हैं।
वहीं, मंगलवार को क्वींस पब्लिक स्कूल में बच्चों को पौधे लगाने और पॉलीथीन का प्रयोग ना करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि यहां 1,000 ऐसे बच्चों को फलों के पौधे भेंट किए गए हैं जिनके घर में जमीन है। इसके अलावा पंत ने हल्दूचौड़, कालाढूंगी, चकलुआ, सेंट पॉल्स स्कूल, जज फार्म, दमुवाढूंगा, हँस विहार, शांति विहार और रुद्रपुर समेत विभिन्न जगहों में इच्छुक लोगों को उनके घरों में लगाने के लिए पौधे भेंट किए हैं।
उन्होंने बताया कि रोजाना 2 से 3 स्थानों पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बकौल पंत, इस वर्ष 35,000 पौधों का रोपने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य सितंबर तक पूरा होगा। उन्होंने कहा है कि प्राणवायु के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। बकौल पंत, विकास जरूरी है लेकिन इसके नाम पर जितने पेड़ काटे जा रहे हैं उतने लगाए नहीं जा रहे हैं। सभी को पेड़ों के संरक्षण के लिए आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से मिलकर हरियाली को बचाने की कोशिश करने की अपील की है।
उन्होंने यूओयू के कुलपति डॉ. नवीन लोहनी, अलग-अलग स्थानों में कार्यक्रम संयोजक रहे महेश तिवारी, कपिल राणा, मनोज पाठक, आनंद भाकुनी, गिरीश जोशी, नित्यानंद जोशी, आरपी सिंह, संजय त्यागी, संजय बिरखानी, दीपक नेगी समेत अन्य लोगों का आभार जताया है।
Uttarakhand सरकार ने युवाओं के लिए एक बार फिर नौकरी का पिटारा खोल दिया है।…
Uttarakhand के रामनगर (Nainital) स्थित एक रिजॉर्ट में दिल्ली की युवती के साथ रेप का…
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…
हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…
Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…
Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…