Haridwar की पिरान कलियर कोतवाली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर नाबालिग से संपर्क करने, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पांच सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजन ने कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर दी थी। आरोप है कि गढ़ीपुख्ता, शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी दानिश ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर नाबालिग से संपर्क किया। इसके बाद उसे कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। टीम ने डिजिटल साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 25 सितंबर को आरोपी दानिश को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जरुरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Post navigation Uttarakhand: NHM का फर्जी निदेशक बनकर ठगे लाखों रुपये! ‘नटवरलाल’ प्रकाश मेहरा की तलाश जारी भारी बारिश के बीच चोरगलिया में 2 मकानों पर गिरा पेड़, 2 लोग हुए घायल