उत्तराखंड

Uttarakhand: अवैध खनन मामले की जांच में लापरवाही पर पुलिस चौकी लाइन हाजिर

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी अजय गणपति ने अवैध खनन के मामले की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में शक्तिफार्म के चौकी प्रभारी समेत पूरी चौकी के स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

लाइन हाजिर होने वालों में शक्तिफार्म चौकी प्रभारी प्रकाश भट्ट, एएसआई सुरेंद्र बोरा, हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र कुमार, सिपाही भवान रमौला, हरीश कबड्वाल, भुवन आर्य, तुलसी भट्ट और दीपक नेगी शामिल हैं। एसएसपी ने कहा है कि अवैध खनन किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं होगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले राजस्व विभाग की टीम ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी थी। बकौल रिपोर्ट्स, इस पर माफिया ने राजस्व की टीम के सामने ही रास्ते में मिट्टी डालकर ट्राॅली खाली कर दी थी और वाहन लेकर फरार हो गया था। इस मामले में तहसीलदार ने पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन करीब ढाई महीने बाद भी पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

NEWS DESK

Recent Posts

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

3 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago

छात्रसंघ चुनाव: कल हल्द्वानी में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, पार्किंग की क्या होगी व्यवस्था?

छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…

4 weeks ago

भारी बारिश के बीच चोरगलिया में 2 मकानों पर गिरा पेड़, 2 लोग हुए घायल

उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…

4 weeks ago