हेल्थ

सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए बाहर की दवा लिखने पर होगी कार्रवाई: Nainital DM

Nainital के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत सभी प्रमुख और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर से दवाएं न लिखी जाएं।

अस्पतालों में आवश्यक जेनरिक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को दवा खरीदने के लिए अस्पताल से बाहर न जाना पड़े। बैठक में बेस अस्पताल हल्द्वानी, महिला अस्पताल, नैनीताल और रामनगर के अस्पतालों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। दवा और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, स्वच्छता, भवनों के रखरखाव, मरम्मत तथा मरीजों की सुविधा से जुड़े कई प्रस्तावों को समिति ने मंजूरी दी।

डीएम ने दवाओं की उपलब्धता की नियमित समीक्षा करने और मरीजों को समय पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बीडी पांडेय चिकित्सालय में पांच इनवर्टर और छोटी एंबुलेंस की मंजूरी

बीडी पांडेय चिकित्सालय नैनीताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पांच इनवर्टर, आवश्यक दवाओं और जच्चा-बच्चा से संबंधित सामग्री की खरीद को मंजूरी दी गई। अस्पताल में लघु मरम्मत कार्यों को भी स्वीकृति मिली, जबकि बड़े निर्माण कार्यों के लिए शासन को डीपीआर तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए। मरीजों की सुविधा के लिए छोटी एंबुलेंस खरीदने तथा स्वीकृत पदों के सापेक्ष नियमानुसार आउटसोर्स कार्मिक रखने की भी अनुमति दी गई।

बेस अस्पताल में उपकरण, भवन और स्टाफ पर जोर

सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में स्वीकृत पदों पर तैनाती के लिए शासन से शीघ्र पत्राचार करने, पुराने आवासों की मरम्मत और नवनिर्मित भवनों के शीघ्र हस्तांतरण के लिए अवशेष कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए गए। इलेक्ट्रिक स्टेबलाइजर और ऑपरेशन थिएटर के आवश्यक उपकरण खरीदने को मंजूरी दी गई।

महिला अस्पताल में शौचालय सहित अन्य निर्माण एवं रखरखाव कार्यों के साथ लघु निर्माण और आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती पर भी निर्णय लिया गया। वहीं रामनगर अस्पताल में आईसीयू का शीघ्र संचालन शुरू कराने और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बरसात में संक्रामक रोगों को लेकर अलर्ट

डीएम ने बरसात के मौसम में संभावित संक्रामक रोगों को देखते हुए अस्पतालों में आवश्यक दवाएं, उपकरण और अन्य जरूरी संसाधन पहले से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों की स्वच्छता और चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव की नियमित निगरानी पर जोर देते हुए कहा कि संक्रामक रोगों से निपटने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष नैनीताल डॉ. सरस्वती खेतवाल, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत, पीएमएस डॉ. द्रोपदी गर्ब्याल, सीएमएस रामनगर डॉ. तपन कुमार शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

NEWS DESK

Recent Posts

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

3 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago

छात्रसंघ चुनाव: कल हल्द्वानी में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, पार्किंग की क्या होगी व्यवस्था?

छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…

4 weeks ago

भारी बारिश के बीच चोरगलिया में 2 मकानों पर गिरा पेड़, 2 लोग हुए घायल

उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…

4 weeks ago