उत्तराखंड

Uttarakhand: उड़ीसा से जेल तोड़कर हुआ फरार, ‘कल्लू गैंग’ का ₹1 लाख का इनामी गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपेरशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उड़ीसा के कटक की जिला जेल से न्यायिक हिरासत के दौरान फरार आरोपी को ऋषिकेश के गिरफ्तार किया है। उस पर ₹1 लाख का इनाम भी घोषित है। 

पुलिस ने बताया कि बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला 34 वर्षीय राजा साहनी डकैती और 2 हत्याओं के मामले में कटक की जिला जेल में बंद था। आरोप है कि वह पिछले साल 2 अक्टूबर को जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था। इसके बाद से उड़ीसा पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। 

बकौल पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए ऋषिकेश पहुंची उड़ीसा पुलिस की टीम ने उसके त्रिवेणी घाट में दिखाई देने की जानकारी दी। इसके बाद लोकल पुलिस टीमों और उड़ीसा पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस व अन्य माध्यमों से आरोपी के बारे में और जानकारी जुटाई और आरोपी कापीछा किया। 

पुलिस ने इंद्रमणि बडोनी चौक के पास एक कार को संदिग्ध मानते हुए रोका। तलाशी लेने पर कार में साहनी और एक महिला समेत 4 लोग सवार मिले। उड़ीसा की पुलिस टीम द्वारा पहचान किए जाने पर साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कार सवार अन्य तीन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। 

पुलिस ने बताया कि साहनी, बिहार के कल्लू गैंग का सदस्य है और उस पर उड़ीसा पुलिस ने ₹1 लाख का इनाम भी घोषित किया था। बकौल पुलिस, जरुरी कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को उड़ीसा पुलिस को सौंपा जाएगा। वहीं, पुलिस कार सवार अन्य तीन लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Haldwani: 618 ग्राम स्मैक के साथ राजस्थान के 2 सगे भाई गिरफ्तार

उत्तराखंड के युवाओं को नशे के जाल में फंसाने की बड़ी साजिश का पुलिस ने…

5 days ago

Uttarakhand: नदी में समाई श्रद्धालुओं की कार, 3 की हुई मौत व 4 हैं लापता

Uttarakhand से चार धाम यात्रा कर लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार देवप्रयाग में…

1 week ago

Uttarakhand: चार धामों को ज्यादा व्यवस्थित बनाने के लिए तैयार होगी SOP, CM Dhami ने दिए निर्देश

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा…

1 week ago

Haldwani में शुरू हुई नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप, मैदान में उतरेंगे 1000 खिलाड़ी

Haldwani के गौलापार स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026…

1 week ago

तीर्थ से कम नहीं स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी: हल्द्वानी में चल रहे काम का जायजा लेते हुए मंत्री

Uttarakhand की खेल मंत्री रेखा आर्य मंगलवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय…

1 week ago

Uttarakhand: हरिद्वार व टिहरी में सड़क हादसों में 1 महिला की मौत, 42 श्रद्धालु हुए घायल

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और धार्मिक पर्यटन के बीच सड़क सुरक्षा एक बार फिर चिंता…

1 week ago