उत्तराखंड

काठगोदाम से मुंबई के लिए कब-कब चलेगी Holi Special Train, क्या रहेगा रूट?

हल्द्वानी। भारतीय रेलवे ने होली के मौके पर लोगों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल (09075/09076) सुपरफास्ट साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन में सेकंड ऐसी से लेकर जनरल कैटेगरी तक के कोच होंगे  

रेलवे के मुताबिक, इस ट्रेन का संचालन मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 25 फरवरी और 4, 11, 18 व 25 मार्च को होगा। वहीं, यह ट्रेन काठगोदाम से 26 फरवरी और 5, 12, 19 व 26 मार्च को चलाई जाएगी। होली स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से शाम 5:30 बजे चलकर अगले दिन रात 9 बजे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन सुबह 10:55 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। 

इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। इनमें थर्ड एसी के 5, सेकंड एसी का एक, स्लीपर के 8, जनरल सेकंड कैटेगरी के 2 कोच होंगे और GSLRD यानी General Second Class Cum Luggage & Brake Van With Disabled Friendly Compartment के दो कोच होंगे। 

ये रहेगा ट्रेन का रूट?

ट्रेन काठगोदाम से वाया हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी,  इज्जतनगर जंक्शन, बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी और बोरीवली होते हुए मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में भी ट्रेन का इन स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…

16 hours ago

Uttarakhand: यहां मिला नेपाली शख्स का कंकाल, 7 महीने से था लापता

बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…

17 hours ago

Uttarakhand: जीजा-साली करवा रहे थे गंदा धंधा, इंस्टाग्राम से फंसाते थे लड़कियां

हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…

23 hours ago

Nainital: 17 मार्च को यहां लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती

नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…

1 day ago

Haldwani: 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल कर पकड़ा गया 8 तोला सोना चोरी करने वाला शातिर

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…

2 days ago

LPG बुकिंग के नाम पर हो सकता है फ्रॉड! पुलिस ने बताया क्या करें व क्या न करें?

हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि एलपीजी बुकिंग के…

2 days ago