हल्द्वानी। लालकुआं रेलवे स्टेशन यार्ड में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है। इसके चलते 5 से 7 अप्रैल तक लालकुआं-कासगंज और लालकुआं-मुरादाबाद समेत कई रूटों पर संचालित ट्रेनों पर प्रभाव पड़ेगा। कई ट्रेनें कैंसिल की गई हैं जबकि कुछ ट्रेनों को रि-शेड्यूल और शॉर्ट टर्मिनेट भी किया गया है। कई ट्रेनें शार्ट ओरिजिनेशन से चलाने का फैसला लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 5-6 अप्रैल को कासगंज-लालकुआं एक्सप्रेस इज्जतनगर तक और कासगंज-लालकुआं पेसेंजर ट्रेन 6 अप्रैल को पंतनगर तक ही चलेगी। वहीं, लालकुआं-मुरादाबाद, मुरादाबाद-लालकुआं, लालकुआं-काशीपुर और काशीपुर-रामनगर रूट की पेसेंजर ट्रेन 6 अप्रैल को कैंसिल रहेंगी।
इसके साथ ही लालकुआं-मुरादाबाद पेसेंजर ट्रेन 7 अप्रैल को भी नहीं चलेगी। वहीं, 6 अप्रैल को कासगंज-रामनगर ट्रेन करीब 2 घंटे 45 मिनट की देरी से संचालित होगी। लालकुआं से चलने वाली कुछ ट्रेनों को पंतनगर व इज्जतनगर से चलाया जाएगा।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…