हल्द्वानी। बैंक ऑफ बड़ौदा रूरल सेल्फ इम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (RSETI) द्वारा 18 से 50 वर्ष की उम्र के युवक-युवतियों के लिए 8 अप्रैल से ब्यूटी पार्लर का फ्री ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। 35 दिनों का यह ट्रेनिंग प्रोग्राम गौलापार के कुंवरपुर स्थित हीरा कुंवर स्कूल के पीछे ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होगा।
जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेनिंग के लिए 8 अप्रैल तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और पूरे जिले के लिए 35 सीटें निर्धारित हैं। यह ट्रेनिंग पूरी तरह नि:शुल्क और आवासीय होगी। इसमें भोजन, यूनिफार्म और ट्रेनिंग मैटेरियल भी फ्री दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इसके जरिए सरकार की अलग-अलग लोन योजनाओं का लाभ लिया जा सकेगा।
इस फ्री कोर्स में एडमिशन लेने के लिए युवाओं को आधार कार्ड, राशन कार्ड/जॉब कार्ड, 4 फोटो और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ संस्थान में जाकर अप्लाई करना होगा। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए फोन नंबर 05946-266095 और मोबाइल फोन नंबर 8477009546 व 9756947425 पर संपर्क कर सकते हैं।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…