कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर रविवार देर शाम 2 बड़े हादसे हो गए। इस रूट पर अलग-अलग स्थानों पर 2 टेम्पो ट्रैवलर पलट गए। दोनों घटनाओं में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। इनमें से कई घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर करीब 300 मीटर के अंतर में 2 टेम्पो ट्रैवलर वाहन पलट गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बताया जा रहा है कि एक टेम्पो ट्रैवलर दिल्ली जबकि दूसरा टेम्पो ट्रैवलर हरियाणा नंबर का है।
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भेजा गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए कई पर्यटकों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक सुशीला तिवारी अस्पताल में 5 घायल इलाज के लिए पहुंचे हैं। वहीं, कई अन्य घायलों को भी एम्बुलेंस के जरिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…
हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…
Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…
Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…
उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…