Representational Image
अल्मोड़ा। हत्या के मामले में जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्मार्ट वॉच मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में जेल सुपरिटेंडेंट जयंत पांगती द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत हवाले से छपा है कि 2 फरवरी को बंदी रक्षकों ने प्रवीण के बैरक की तलाशी ली। इस दौरान उन्हें कथित तौर पर टॉयलेट सीट में छिपाया हुआ चार्जर, दो डाटा केबल और एक स्मॉर्ट वॉच चार्जर बरामद हुआ।
खबरों के मुताबिक, इसके बाद जेल प्रशासन ने बैरक की टॉयलेट सीट तुड़वाई तो उसके अंदर छिपा कर रखी गई स्मॉर्ट वॉच बरामद हो गई। इसे देख जेल प्रशासन के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं, पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर केस दर्ज किए जाने की खबरें हैं। वहीं, जेल प्रशासन इसकी जाँच कर रहा है कि ये सामान जेल के अंदर कैसे पहुंचा।
अल्मोड़ा जिला जेल में सजा काट रहा कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि, हरिद्वार के रुड़की स्थित नई बस्ती गंगनहर इलाके का रहने वाला है। खबरों के मुताबिक, वाल्मीकि हत्या, जमीन कब्जाने और रंगदारी के मामले में सजा काट रहा है। सूत्रों की मानें तो वह पश्चिमी यूपी के कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के गिरोह से भी जुड़ा था और बाद में उसने अपना अलग गैंग बनाया था। उस पर हरिद्वार और रुड़की में फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिये जमीन हड़पने, डराने-धमकाने और कब्जे की शिकायतें पुलिस को मिली थीं। आरोप लगे कि इन मामलों में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी पर कब्जे किए गए।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…