उत्तराखंड

Nainital: RTE पोर्टल पर दर्ज विद्यार्थियों के आंकड़ों और शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में मिली भिन्नता, अब होगी जांच

नैनीताल जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अंतर्गत पंजीकृत विद्यालयों में आरटीई के तहत लाभान्वित विद्यार्थियों को वितरित धनराशि एवं समय योजना के संबंध में विभागीय रिपोर्ट व शिक्षा का अधिकार पोर्टल पर विद्यालयों द्वारा अंकित सूचनाओं में भिन्नता मिली है। इसके बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मामले का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने हल्द्वानी क्षेत्र के आरटीई के अंतर्गत पंजीकृत विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन एवं संबंधित अभिलेखों की भौतिक जांच/सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी को अध्यक्ष, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी, हल्द्वानी तथा कोषाधिकारी, हल्द्वानी को सदस्य नामित किया गया है।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार समिति द्वारा वर्ष 2021-22 से हल्द्वानी क्षेत्र के आरटीई के अंतर्गत पंजीकृत विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण एवं सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान संबंधित विद्यालयों के अभिलेखों का परीक्षण करते हुए आरटीई पोर्टल पर दर्ज विद्यार्थियों के आंकड़ों और उपलब्ध विभागीय सूचनाओं का मिलान किया जाएगा।

इन विद्यालयों का होगा भौतिक सत्यापन

जिलाधिकारी के आदेश में हल्द्वानी क्षेत्र के आरटीई के अंतर्गत पंजीकृत आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, व्हाइट हॉल स्कूल लामाचौड़, व्हाइट हॉल स्कूल एक्सटेंशन हल्द्वानी, केबीएम पब्लिक स्कूल हीरानगर, यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल, इंस्पिरेशन स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल और दी आनंदा एकेडमी समेत संबंधित विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि आरटीई अभियान के अंतर्गत निर्धारित 25 प्रतिशत मानक के सापेक्ष संबंधित विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन प्रतिशत में कमी भी पाई गई है। ऐसे में समिति द्वारा मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाएगी। जिलाधिकारी ने समिति को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों के भौतिक निरीक्षण एवं अभिलेखों के परीक्षण के बाद एक माह के भीतर स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराएं।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य आरटीई के तहत पात्र विद्यार्थियों को मिलने वाले अधिकारों और सुविधाओं का वास्तविक लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों और धरातलीय स्थिति के बीच किसी भी प्रकार की विसंगति को दूर करना है।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

28 minutes ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago