Uncategorized

Haldwani: MBPG कॉलेज में AI पर नेशनल वर्कशॉप हुई शुरू, स्टूडेंट्स ने सीखे गुर

एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के बायोटेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस हॉल में “गणितीय शोध एवं शिक्षा के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आज शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का आयोजन उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत संचालित शोध परियोजना “AI Powered Innovation in Mathematical Research Education for Hilly Regions of Uttarakhand” के तहत किया जा रहा है। कार्यशाला 8 एवं 9 अगस्त 2026 को आयोजित की जा रही है।

कार्यशाला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह बनकोटी के मार्गदर्शन में तथा कार्यशाला के संयोजक डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह एवं सह-संयोजक डॉ. कामिका चौधरी के समन्वय से आयोजित की जा रही है। प्रथम दिवस के तकनीकी सत्रों का संचालन डॉ. गोपाल दत्त, सहायक प्राध्यापक, स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के द्वारा किया गया।

कार्यशाला के प्रथम दिवस तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में “फाउंडेशनल बैकग्राउंड-स्मार्ट तरीके से सीखें, अधिक मेहनत से नहीं” विषय के अंतर्गत प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग गतिविधि के माध्यम से प्रतिभागियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी उपयोग की आधारभूत जानकारी दी गई।

द्वितीय सत्र में कंटेंट क्रिएशन एवं वैलिडेशन के अंतर्गत ChatGPT, Claude आदि एआई टूल्स की सहायता से विषयवस्तु तैयार करने तथा उसकी विश्वसनीयता एवं सत्यापन की प्रक्रिया पर जानकारी दी गई। वहीं तृतीय सत्र में डेटा के विश्लेषण, सार-संक्षेप एवं दृश्यांकन पर चर्चा की गई, जिसमें Claude, NotebookLM आदि एआई टूल्स के माध्यम से डेटा से उपयोगी निष्कर्ष प्राप्त करने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के प्रथम दिवस लगभग 40 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवीन तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान हैंड्स-ऑन एआई प्रदर्शन, शोध एवं शिक्षा के लिए एआई टूल्स तथा गणितीय शोध में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की नवीन तकनीकों से परिचित कराने के साथ-साथ गणितीय शोध, डेटा विश्लेषण, विषयवस्तु निर्माण एवं शिक्षा के क्षेत्र में एआई के प्रभावी और व्यावहारिक उपयोग के लिए सक्षम बनाना है।

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago