उत्तराखंड

Nainital: इस साल जिले की नदियों से अब तक निकाला गया रिकॉर्ड उपखनिज

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में खनन राजस्व से लेकर नदियों में खनन वाहनों और उप खनिज चुगान में पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूटा है। नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि पारदर्शी और नीतिगत खनन चुगान की प्रक्रिया को समय से शुरू करने पर यह सफलता मिली है।  जिला प्रशासन ने गौला, कोसी और नंधौर नदी में हुई उपखनिज की निकासी के रिकॉर्ड जारी किए हैं।

गौला नदी में इस वर्ष अब तक निकाला गया 2 करोड़ टन उपखनिज

जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान वर्ष में अक्टूबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2.22 लाख से ज्यादा वाहन चक्कर से करीब 2 करोड़ 14 लाख टन उपखनिज निकाला गया है। प्रशासन ने कहा है कि इससे सरकार को राजस्व मिलने के साथ ही गौला से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े वाहन स्वामियों चालकों और मजदूरों को रोजगार भी मिला है। 

गौरतलब है कि गोला नदी से पिछले साल अक्टूबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक 24,345 वाहन चक्कर से 23.57 लाख टन से ज्यादा उपखनिज की निकासी की गई थी। वहीं, अक्टूबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक 51.41 लाख टन और अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक 4.14 लाख टन उपखनिज निकाला गया था। 

कोसी नदी में भी टूटे खनन के कई पुराने रिकॉर्ड

कोसी नदी में इस बार अक्टूबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक रिकॉर्ड तोड़ 50 लाख टन से ज्यादा उपखनिज निकाला गया है। प्रशासन के मुताबिक, पिछले साल इस अवधि में सिर्फ करीब 98 हजार टन उपखनिज ही निकाला जा सका था। वहीं, अक्टूबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक 1.55 लाख टन से ज्यादा जबकि अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक 1.58 लाख टन उपखनिज की निकासी हो पाई थी। 

नंधौर नदी का ये रहा आंकड़ा

नंधौर नदी में इस साल अक्टूबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक रिकॉर्ड तोड़ 2.17 लाख टन से ज्यादा टन उपखनिज निकला गया। पिछले साल अक्टूबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक नंधौर नदी से निकासी नहीं हुई थी। वहीं, अक्टूबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक 99,784 टन और अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक सिर्फ 331 टन उपखनिज निकला गया था। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…

16 hours ago

Uttarakhand: यहां मिला नेपाली शख्स का कंकाल, 7 महीने से था लापता

बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…

17 hours ago

Uttarakhand: जीजा-साली करवा रहे थे गंदा धंधा, इंस्टाग्राम से फंसाते थे लड़कियां

हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…

23 hours ago

Nainital: 17 मार्च को यहां लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती

नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…

1 day ago

Haldwani: 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल कर पकड़ा गया 8 तोला सोना चोरी करने वाला शातिर

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…

2 days ago

LPG बुकिंग के नाम पर हो सकता है फ्रॉड! पुलिस ने बताया क्या करें व क्या न करें?

हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि एलपीजी बुकिंग के…

2 days ago