नैनीताल जिले के हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग ब्लॉक के स्कूलों (पर्वतीय इलाकों के स्कूलों को छोड़कर) में स्कूलों का समय बदलने का फैसला लिया गया है। यह फैसला स्टूडेंट्स को हीट वेव से बचाने के मद्देनजर लिया गया है। 

जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने भीषण गर्मी और स्टूडेंट्स की हेल्थ के मद्देनजर 15 मई तक स्कूलों की समय समय सारणी में बदलाव करने का आदेश दिया है। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि अब स्कूलों में प्रार्थना सभा का समय सुबह 6:45 बजे रहेगा। वहीं, स्कूल संचालन का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। उन्होंने इस आदेश का पालन तत्काल प्रभाव से करने को कहा है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *