Almora जिले के भिकियासैंण इलाके में गुरुवार सुबह सवेरे एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। हादसे में कार के परख्च्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।
बचाव दलों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों में सनेटी गांव के भुवन और दौड़ाखाल गांव निवासी कैलाश चंद्र शामिल हैं जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। बकौल रिपोर्ट्स, कार रानीखेत की ओर जा रही थी। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…