Uttarakhand में BJP पार्षद के बेटे ने घर में घुसकर किशोरी से की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े (सांकेतिक तस्वीर)
रुद्रपुर। Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रुद्रपर के कोतवाली इलाके में BJP पार्षद के बेटे और उसके साथियों ने कथित तौर पर एक घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि इस दौरान विरोध करने पर किशोरी के कपड़े भी फाड़े गए। इसके साथ ही किशोरी के परिजन से मारपीट करने की बात भी सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स में किशोरी के हवाले से छपा है कि पार्षद के बेटे और उसके साथी उस समय घर में जबरन घुसे जब उसका भाई नहाने गया था और माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि इन लोगों ने किशोरी से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।
खबरों के मुताबिक, इस दौरान किशोरी के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। इसी बीच शोरशराबा सुनकर किशोरी के माता-पिता भी घर आ गए। इस पर पार्षद के बेटे और उसके साथियों ने उन दोनों पर ईंट और धारदार हथियार से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया।
वहीं, चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पीड़िता के घर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इस पर हमलावर कथित तौर पर देख लेने और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में किशोरी और उसके परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…