representational image
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने सोमवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम पर पथराव करने के मामले में 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने नशा तस्कर की भाभी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कथित तौर पर स्मैक बरामद की है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
दरअसल, रविवार शाम सुभाष कॉलोनी में नशा तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया। आरोप है कि टीम पर गली से वहां मौजूद लोगों और छत से महिलाओं ने पथराव किया था।
पथराव के दौरान हेड कांस्टेबल भुवन पांडेय के सिर में ईंट लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दबिश के दौरान नाजिम उर्फ नदीम को पकड़ा गया था लेकिन वह पुलिस कर्मी के घायल होने का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था।
वहीं, पुलिस ने मौके से पांडेय पर जानलेवा हमला करने वाली हसीना नामक महिला को पकड़ने का दावा किया है। बकौल पुलिस, उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 63.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। हसीना ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसका देवर नाजिम स्मैक लाता है।
पुलिस ने बताया है कि छापेमारी के दौरान पकड़ा गया नाजिम 2024 में पॉक्सो ऐक्ट से जुड़े मामले में जेल गया था। बकौल पुलिस, हेड कॉन्स्टेबल भुवन ने नाजिम को गली में पकड़ लिया था और इस बीच उसने अपने हाथ में पकड़ी हुई काले रंग की पॉलीथिन को गली में दीवार की तरफ फेंक दिया। आरोप है कि इसके बाद अचानक से पथराव हो गया।
पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान भागने वालों में अफसाना, रोशनी, फिजा, फरहाना, नाजिम उर्फ नदीम, शाहरूख, सूरज, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा और अनमोल शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…