देहरादून। सेलाकुई थाने की पुलिस ने नकली पनीर और दही सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली पनीर और दही बरामद किया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने सैंपलिंग के बाद नकली पनीर और नकली दही को नष्ट कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को चेकिंग के दौरान माया देवी यूनिवर्सिटी के पास धूलकोट तिराहे से सेलाकुई बाजार की ओर आ रहे वसीम और प्रदीप कुमार की कारों को रोका गया। बकौल पुलिस, दोनों वाहनों की चेकिंग करने पर उनके कब्जे से 250 किलोग्राम नकली पनीर और 50 किलोग्राम नकली दही बरामद हुआ है।
इसके बाद पुलिस टीम ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस के मुताबिक, टीम ने पनीर और दही की सेंपलिंग कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर व नकली दही को नष्ट कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही दोनों कारों को भी सीज कर लिया है।
देहरादून पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि सेहत से खिलवाड़ करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि ये गिरोह उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी नकली पनीर और दही सप्लाई करता था। बकौल पुलिस, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी देहरादून जिले के ही रहने वाले हैं।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…