representational image
हल्द्वानी। लालकुआं के अंबेडकर नगर में रहने वाले एक सर्वे इंजीनियर ने कथित तौर पर पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंजीनियर सगाई टूटने के चलते परेशान चल रहा था। इससे पहले उसने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर स्टेटस भी लगाया था। वहीं, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
मूल रूप से यूपी के बांदा जिले का 33 वर्षीय विनय प्रजापति पिछले एक साल से लालकुआं में अपने चचेरे भाई के साथ रह रहा था। वह एक कंपनी में बतौर सर्वे इंजीनियर काम करता था। बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे जब विनय का चचेरा भाई काम से घर लौटा तो बंद दरवाजा नहीं खुला।
इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। दरवाजा तोड़ने पर विनय का शव लटका मिला। पुलिस ने विनय के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स में मृतक के भाई के हवाले से छपा है कि विनय की सगाई टूट गई, जिसके चलते वह परेशान चल रहा था। बकौल रिपोर्ट्स, उसने घटना से पहले सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर सगाई टूटने से जुड़ा स्टेटस लगाते हुए अपनी मंगेतर को धोखेबाज करार दिया है। स्टेटस में उसने मंगेतर के बदलने का भी जिक्र किया है।
खबरों के मुताबिक, विनय ने शाम करीब 4:30 बजे अपने चचेरे भाई से कॉल पर बातचीत की थी। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान विनय ने उससे शाम को क्या खाना बनाना है इसे लेकर चर्चा की थी।
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…
हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि एलपीजी बुकिंग के…