Nainital पुलिस ने हल्द्वानी में 14 व 15 नवंबर को वीकेंड के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान लागु किया है। बकौल पुलिस, यह डायवर्जन प्लान सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, इस दौरान पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली समस्त रोडवेज व केमू की बसें अपने निर्धारित रूट से आएंगी। बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गंतव्य को जाएंगे। रूद्रपुर की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड) से एनएच 109 (नया हाईवे) होते हुए लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे व जो वाहन हल्द्वानी शहर की ओर आ जाते है वे गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौला रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे। रामनगर, बाजपुर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी (नैनीताल तिराहा) से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। भारी वाहनों की सुबह 3 से रात 11 बजे तक रहेगी नो एंट्री दोनों दिन सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, अति आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे- सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) को दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। जो भारी वाहन शहर की ओर आ जाते हैं उन्हें नंबर 1 बैंड से पीछे रोड के बाईं ओर व पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अंदर पार्क किया जाएगा। काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक होने पर दोपहर 3 बजे बाद नैनीताल और भवाली से मस्जिद तिराहा से मैदानी इलाके को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन नंबर 1 बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए वाया कालाढुंगी से अपने गंतव्य को जाएंगे। Post navigation Uttarakhand: 24 PCS अफसरों का हुआ तबादला, जानें किसे भेजा गया कहां? Haldwani: पुलिस ने शादी समारोह के लिए तय किए नियम, जानें डिटेल्स