उत्तराखंड

UCC प्रक्रिया को लेकर सालभर में नहीं आई एक भी शिकायत, 22 भाषाओं में हैं सेवाएं

उत्तराखंड सरकार ने बताया है कि बीते एक साल में UCC यानी समान नागरिक संहिता की प्रक्रिया को लेकर एक भी शिकायत नहीं आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार पहले दिन से ही सरलीकरण से समाधान तक के मूलमंत्र को लेकर चल रही है। बकौल मुख्यमंत्री, UCC के क्रियान्वयन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जनसामान्य को पंजीकरण में किसी तरह की मुश्किल न आए। उन्होंने कहा कि UCC तकनीकी उत्कृष्टता का एक सफल उदाहरण बनकर उभरी है।

22 भाषाओं में उपलब्ध हैं UCC की सेवाएं

उत्तराखंड सरकार ने बताया है कि उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता (UCC) की सेवाएं भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध हैं। सरकार ने कहा कि इसके साथ ही आवेदक AI की मदद से भी UCC की प्रक्रिया को समझने के साथ ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी ने UCC लागू करने से पहले ही अफसरों को इसके तहत अलग-अलग सेवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बेहद सरल रखने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही Website को User Friendly रखने को भी कहा गया था, जिससे कोई भी व्यक्ति खुद ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा सके। 

सरकार ने बताया कि इसी क्रम में ITDA ने UCC की वेबसाइट को आठवीं अनुसूची में शामिल 22 अनुसूचित भाषाओं- असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, उर्दू, सिंधी, बोडो, डोगरी, मैथिली, संथाली और मणिपुरी के साथ अंग्रेजी में तैयार किया है। 

AI की भी ली जा सकती है मदद

सरकार ने कहा कि इस तरह आवेदक अपनी भाषा के अनुसार ना सिर्फ UCC के नियम, प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स की जानकारी ले सकता है बल्कि अपनी भाषा में ही आवेदन भी कर सकता है। इस काम में AI की भी मदद ली जा सकती है।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

3 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago

छात्रसंघ चुनाव: कल हल्द्वानी में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, पार्किंग की क्या होगी व्यवस्था?

छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…

4 weeks ago

भारी बारिश के बीच चोरगलिया में 2 मकानों पर गिरा पेड़, 2 लोग हुए घायल

उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…

4 weeks ago