उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UK Board) के शनिवार को घोषित हुए हाईस्कूल (10वीं) कक्षा के रिजल्ट में अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया है। उन्होंने हिंदी में 98, अंग्रेजी में 97, गणित में 100, विज्ञान में 100 और सामाजिक विज्ञान में 96 अंक हासिल किए हैं। 

वहीं, हाईस्कूल टॉपर्स की मेरिट लिस्ट में 490 अंक हासिल कर इशांत कोठरी और भूमिका दूसरे स्थान पर रहे हैं। इशांत को हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान में 97-97, गणित में 99 और विज्ञान में 100 अंक मिले हैं। वहीं, भूमिका ने हिंदी, गणित व आईटीईएस में 98-98, अंग्रेजी में 96 और विज्ञान में 100 नंबर हासिल किए हैं।

इसके साथ ही तीसरी रैंक पर रहे योगेश जोशी को हिंदी में 94, अंग्रेजी में 96, विज्ञान में 99 और गणित व सामाजिक विज्ञान में 100-100 मिले हैं।  गौरतलब है कि अक्षत, एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र हैं। वहीं, इशांत और भूमिका क्रमशः चिन्यालीसौड़ के एसवीएमआईसीएस व जीबी पंत राजकीय इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स हैं। इसके साथ ही योगेश जोशी ने विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा से 10वीं कक्षा पास की है। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *