Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन पर इस वर्ष के लिए जिला योजना के तहत राज्य के सभी जिलों को कुल ₹1018.206 करोड़ की धनराशि बांटी गई है। इसका उपयोग जिलों में विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। इसमें अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत ₹200.221 करोड़, अनुसूचित जनजाति उपयोेजना के लिए ₹30.007 करोड़ और सामान्य के लिए ₹787.978 करोड़ की धनराशि शामिल है। जिलेवार आवंटन में पौड़ी को सर्वाधिक ₹119.977 करोड़ और देहरादून को ₹99.394 करोड़ बांटे गए हैं। इसके अलावा नैनीताल के लिए ₹70.189 करोड़, ऊधम सिंह नगर के लिए ₹74.132 करोड़, अल्मोड़ा के लिए ₹74.737 करोड़, पिथौरागढ के लिए ₹71.737 करोड़, बागेश्वर के लिए ₹59.618 करोड़ और चंपावत के लिए ₹76.914 करोड़ आवंटित किए गए हैं। वहीं, टिहरी गढ़वाल को ₹95.215 करोड़, चमोली को ₹74.237 करोड़, उत्तरकाशी को ₹76.542 करोड़, रूद्रप्रयाग को ₹58.158 करोड़ और हरिद्वार को ₹67.356 करोड़ दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस धनराशि से जिलों में स्थानीय जरूरतों के अनुरूप आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनोपयोगी योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार संतुलित और समावेशी क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले साल दिए गए ₹1010.23 करोड़, खर्च हुए ₹996.72 करोड़ सरकार ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में जिला योजना के लिए कुल ₹1010.23 करोड़ दिए गए थे। इसके सापेक्ष मार्च, 2026 तक ₹996.72 करोड़ खर्च किए गए जबकि करीब ₹13.72 करोड़ बकाया रह गया था। बकाया धनराशि वित्त विभाग को सरेंडर कर दिया गया था। Post navigation Haldwani: कॉलेज की छात्राओं ने खुद मॉडल बनाने सीखे, स्कूलों में जाकर दी ट्रेनिंग