उत्तराखंड

Uttarakhand: व्यय-वित्त समिति की बैठक में कौन सी विकास योजनाएं हुईं मंजूर?

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को व्यय-वित्त समिति की बैठक हुई। इसमें राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी जरुरी विकास परियोजनाओं को अनुमोदन दिया गया।

समिति ने अमृत 2.0 के ट्रांच-2 के तहत सहस्रधारा पेयजल योजना को स्वीकृति दी गई। इस योजना का क्रियान्वयन उत्तराखंड जल संस्थान करेगा। देहरादून के डांडा लखौंड इलाके में सहस्रधारा रोड पर शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन के निर्माण के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया।

इसके साथ ही पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल/एकेश्वर ब्लॉक में सतपुली बैराज के निर्माण (पुनरीक्षित) प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली है। वहीं, नैनीताल जिले के हल्द्वानी में फायर स्टेशन में टाइप-II, टाइप-III और टाइप-IV श्रेणी के आवासों के निर्माण को मंजूरी दी गई। इसके अलावा नगर निगम रुद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण कार्य को भी स्वीकृति दी गई है।

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन व्यवहारिक, मितव्ययी, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं के कार्य तय समयसीमा में तेजी से पूरे किए जाएं। उन्होंने परियोजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान पारिस्थितिकी संतुलन का विशेष ध्यान रखने तथा योजनाओं को दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ (Sustainable) बनाने के उद्देश्य से कार्य करने के निर्देश भी दिए।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: नाले में मिला शख्स का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात  एक नाले में एक…

2 hours ago

Uttarakhand: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…

18 hours ago

Uttarakhand: यहां मिला नेपाली शख्स का कंकाल, 7 महीने से था लापता

बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…

19 hours ago

Uttarakhand: जीजा-साली करवा रहे थे गंदा धंधा, इंस्टाग्राम से फंसाते थे लड़कियां

हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…

1 day ago

Nainital: 17 मार्च को यहां लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती

नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…

1 day ago

Haldwani: 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल कर पकड़ा गया 8 तोला सोना चोरी करने वाला शातिर

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…

2 days ago