Uttarakhand के Haridwar जिले में बुधवार को हुई जिला योजना की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक शुरू होते ही कांग्रेस विधायक रवि बहादुर, ममता राकेश, वीरेंद्र जाती, अनुपमा रावत, फुरकान अहमद और बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने विरोध जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया।
इस दौरान मोहम्मद शहजाद और फुरकान अहमद ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के सामने प्रस्तावों की फाइलें फेंक दीं और अन्य विधायकों ने भी कागजात जमीन पर पटक दिए। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इसके बाद सभी विपक्षी विधायक सभागार के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने इस बैठक को ठेकेदारों की बैठक करार दिया।
विपक्ष के विधायकों ने आरोप लगाया कि उन्हें बैठक की सूचना समय पर नहीं दी जाती है और न ही उनके द्वारा दिए गए प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किए जाते है। आरोप है कि विपक्ष के विधायकों को बोलने का मौका भी नहीं दिया जाता है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों की अनदेखी करने और ठेकेदारों के प्रस्तावों को पास करने का आरोप भी लगाया।
हालांकि, जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं के लिए ₹67.35 करोड़ से ज्यादा के बजट को मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि सामान्य मद में ₹52.97 करोड़, अनुसूचित जाति मद में 14.04 करोड़ और अनुसूचित जनजाति मद में ₹33.50 लाख का प्रावधान किया गया है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…