उत्तराखंड

Uttarakhand: दिनदहाड़े किशोर की हत्या, 2 युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर में मामूली कहासुनी के बाद दिनदहाड़े 17 वर्षीय किशोर की कथित तौर पर गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि, पुलिस ने शुक्रवार को मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रांजिट कैंप निवासी विक्रांत बागी नामक किशोर गुरुवार शाम लालपुर चौकी क्षेत्र के टिब्बा इलाके में गया था। इस दौरान कुछ लोगों और उसके बीच कथित तौर पर कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उन लोगों ने दिनदहाड़े तमंचे से विक्रांत पर गोली दाग दी और मौके से फरार हो गया। 

विक्रांत को रुद्रपुर के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे हल्द्वानी के एसटीएच यानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। 

मामले में विक्रांत की मां ने बंटी ठाकुर समेत 6 लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंपी थी। इधर, पुलिस ने शुक्रवार को वरुण कुमार और सुशील नामक आरोपी को धाधा फार्म क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, ये लोग नेपाल भागने की फिराक में थे।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि विक्रांत और उनके बीच सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही थी, जिसके चलते आपसी रंजिश बढ़ गई थी। इसी रंजिश के चलते मौका पाकर उन्होंने विक्रांत पर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि घटना का मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर घायल है और उसका इलाज चल रहा है। 

NEWS DESK

Recent Posts

प्रिय भावना! (भावना के नाम एक आम नागरिक का खत)

प्रिय भावना! कैसी भावना हो तुम! जो एक "कॉमेडियन" के दिए व्यंग्यात्मक बयान पर तो…

5 days ago

इस साल 35,000 पौधे रोपने का है लक्ष्य, 14 जुलाई से शुरू हुआ अभियान: डॉ आशुतोष पंत

हल्द्वानी में रहने वाले रिटायर्ड जिला आयुर्वेद अधिकारी और पर्यावरणविद् डॉ आशुतोष पंत ने बताया…

6 days ago

Haridwar: 94 धार्मिक स्थलों से हटाए गए मानकों के खिलाफ व बिना इजाजत लगाए गए लाउडस्पीकर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में…

1 week ago

बिजली स्मार्ट मीटर विवाद: पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह यूज कर सकेंगे Nainital जिले के लोग

Nainital के डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को बिजली विभाग के अफसरों के साथ…

1 week ago

Uttarakhand: लाखों की चोरी का खुलासा, 160 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के जेवर बरामद

Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने लाखों की चोरी की घटना का…

2 weeks ago

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, जानें कौन हैं?

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटार्यड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को…

2 weeks ago