representational image
रुद्रपुर। नगर में नेशनल हाइवे पर मंगलवार को फ्लाईओवर के नीचे एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह काशीपुर हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे एक शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की काफी कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। वहीं, पुलिस ने कहा है कि मौत की असल वजह का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…