Uttarakhand के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र में एक साधु को कथित तौर पर लाठी-डंडों व पत्थरों से पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई है। आरोप है कि विदेशी मूल के नागरिक ने घटना को अंजाम दिया है और वह फरार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के अंडरपास के ऊपर हाइवे के बीच में एक साधु पर नेपाली मूल के एक शख्स ने कथित तौर पर डंडे और पत्थर से हमला बोल दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने साधु को नाजुक हालत में अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
साधु की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है और फिलहाल उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। इधर, फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर सबूत जुटाए हैं। मामले में हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…