Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने लाखों की चोरी की घटना का खुलासा किया है। मामले में एक कथित शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि मामले का खुलासा 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जाँच से हुआ। आरोपी को सटीक सुरागरसी-पतारसी के आधार पर गिरफ्तार किया जा सका है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से 160 ग्राम सोने के आभूषण और 1 किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। इसके साथ ही उसके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल चोरी की बाइक बरामद होने का भी दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश अभी की जा रही है। इधर, पुलिस को चोरी की नकदी बैंक खातों में जमा करने की जानकारी मिली है। बकौल एसएसपी, इस पर संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई चल रही है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *