उत्तराखंड में 23 जनवरी को बदल सकता है मौसम, 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 23 जनवरी को मौसम बदलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ ज़िले के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा व नैनीताल जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

आपात स्थिति से निपटने के लिए दिए गए निर्देश

मौसम विभाग द्वारा बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किए जाने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने जरुरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार ने बताया कि इसके मद्देनजर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 

उन्होंने अफसरों को मौसम खराब रहने की आशंका को देखते हुए ज्यादा सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यदायी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। उन्होंने विशेष रूप से पुलिस, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, बिजली, पेयजल, पशुपालन विभाग और नगर निकायों को तैयार रहने का निर्देश दिया। 

इसके अलावा उन्होंने गर्भवती और नवजात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील, दूरस्थ और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए पहले से ही सभी जरुरी व्यवस्थाएं करने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर गर्भवती को समय रहते नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था करें और एंबुलेंस सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखें। 

जेसीबी, स्नो कटर रखें तैनात

सुमन ने बर्फबारी के कारण रास्ते ब्लॉक होने की आशंका को देखते हुए संवेदनशील एवं उच्च हिमालयी रास्तों पर जेसीबी, स्नो कटर और अन्य जरुरी मशीनरी को पहले से तैनात रखने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के लिए पाला प्रभावित इलाकों में नमक और चूने का छिड़काव करें। उन्होंने कहा कि सभी संवेदनशील सड़कों, पुलों और पैदल रास्तों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। इससे वहां जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा सकेगा। 

अलाव का करें इंतजाम, कंबल भी बांटें

सचिव ने अफसरों से सार्वजनिक जगहों पर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करने को भी कहा है। इसके अलावा जानवरों को ठंड, बर्फबारी और पाले से बचाने के लिए जरुरी इंतजाम करने का भी निर्देश दिया गया है। सुमन ने जरूरतमंद और असहाय लोगों को समय से कंबल बाँटने और इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने को भी कहा है। इसके साथ ही उन्होंने अफसरों से कहा कि किसी भी इमरजेंसी की सूचना तुरंत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को दें और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखें।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…

15 hours ago

Uttarakhand: यहां मिला नेपाली शख्स का कंकाल, 7 महीने से था लापता

बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…

16 hours ago

Uttarakhand: जीजा-साली करवा रहे थे गंदा धंधा, इंस्टाग्राम से फंसाते थे लड़कियां

हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…

22 hours ago

Nainital: 17 मार्च को यहां लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती

नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…

23 hours ago

Haldwani: 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल कर पकड़ा गया 8 तोला सोना चोरी करने वाला शातिर

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…

2 days ago

LPG बुकिंग के नाम पर हो सकता है फ्रॉड! पुलिस ने बताया क्या करें व क्या न करें?

हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि एलपीजी बुकिंग के…

2 days ago