आम लोगों के लिए कब से खुलेगा राष्ट्रपति भवन का Amrit udyan, जानें क्या रहेगी टाइमिंग?

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च, 2026 तक आम लोगों के प्रवेश के लिए खुला रहेगा। अमृत उद्यान के लिए रजिस्ट्रेशन और एंट्री फ्री रहेगी। सरकारी सूचना के मुताबिक, अमृत उद्यान को रखरखाव के चलते हर सोमवार को आम लोगों के लिए बंद रखा जाएगा। इसके अलावा उद्यान 4 मार्च को होली के कारण बंद रखा जाएगा। 

कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन और क्या रहेगी टाइमिंग?

लोग सोमवार के अलावा अन्य छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उद्यान में घूमने आ सकेंगे। हालांकि, शाम 5:15 बजे के बाद किसी को भी उद्यान में एंट्री नहीं दी जाएगी। अमृत उद्यान में विजिट के लिए लोग वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ के जरिए बुकिंग कर सकेंगे। वहीं, विजिटर्स एंट्री गेट के बाहर बने सेल्फ सर्विस कियोस्क से भी सीधे टिकट ले पाएंगे। 

यहां से मिलेगी शटल बस सेवा

सभी विजिटर्स को नॉर्थ एवेन्यू मार्ग के पास स्थित गेट नंबर 35 से एंट्री और एग्जिट की इजाजत होगी। लोगों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से एंट्री गेट यानी गेट नंबर 35 तक सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच हर 30 मिनट पर शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी। सरकार ने बताया कि शटल बसों पर ‘अमृत उद्यान के लिए शटल सेवा’ लिखा बैनर टंगा रहेगा, जिसके जरिए बस की पहचान की जा सकेगी। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago