हल्द्वानी के पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट और विज़नरी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय Visionary India Model United Nations (VIMUN) 2026 का समापन हो गया है। इसमें विद्यार्थियों ने वैश्विक मुद्दों पर संवाद, शोध, कूटनीति और नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने विभिन्न समितियों के उत्कृष्ट प्रतिनिधियों को Best Delegate, High Commendation, Special Mention और Verbal Mention श्रेणियों में सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व, संवाद कौशल, कूटनीतिक सोच और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न समितियों में समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा हुई। लोकसभा समिति में राष्ट्रीय सुरक्षा, मतदाता धोखाधड़ी और SIR रिपोर्ट पर बहस हुई। आईपीएल समिति में खिलाड़ियों की नीलामी के माध्यम से रणनीतिक टीम चयन कराया गया। वहीं UNHRC, UNSC और UNCSW समितियों में मानवाधिकार, वैश्विक सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय सहयोग तथा लैंगिक असमानता जैसे विषयों पर प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का समापन Prism Band की संगीत प्रस्तुति के साथ हुआ। आयोजकों ने कहा कि VIMUN 2026 ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को विचार-विमर्श, नेतृत्व विकास और वैश्विक समझ का प्रभावी मंच प्रदान किया। साथ ही पाल कॉलेज ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और समग्र व्यक्तित्व विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर रेखांकित किया।

कार्यक्रम में पाल कॉलेज के प्रबंध निदेशक निर्भय पाल, अध्यक्ष नारायण पाल, सचिव कामिनी पाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल पाल और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर शिवांगी पाल सहित संस्थान के अधिकारी एवं विज़नरी इंडिया की आयोजन टीम मौजूद रही। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27