उत्तराखंड

Uttarakhand: अवैध रूप से रह रहीं किर्गिस्तान व उज्बेकिस्तान की महिलाएं अरेस्ट

देहरादून पुलिस को ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बताया है कि फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से देहरादून में रह रहीं तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार की गईं महिलाओं में 1 किर्गिस्तान और 2 उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। ये कार्रवाई पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीमों ने की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक महिला पहले एक साल के वीजा पर भारत आई थी लेकिन वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद स्वदेश न लौटकर अवैध रूप से यहां रह रही थी। 

वहीं, दो विदेशी महिलाएं कथित तौर पर अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आईं थीं। आरोप है कि तीनो विदेशी महिलाओं ने भारत में अपने किसी परिचित के जरिए फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करवाए थे। बकौल पुलिस, इनमें से एक महिला पहले भी अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार की गई थी।

महिला को बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की बात सामने आई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अपने देश न जाकर भारत में दोबारा अवैध रूप से रह रही थी। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Haldwani: 618 ग्राम स्मैक के साथ राजस्थान के 2 सगे भाई गिरफ्तार

उत्तराखंड के युवाओं को नशे के जाल में फंसाने की बड़ी साजिश का पुलिस ने…

5 days ago

Uttarakhand: नदी में समाई श्रद्धालुओं की कार, 3 की हुई मौत व 4 हैं लापता

Uttarakhand से चार धाम यात्रा कर लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार देवप्रयाग में…

1 week ago

Uttarakhand: चार धामों को ज्यादा व्यवस्थित बनाने के लिए तैयार होगी SOP, CM Dhami ने दिए निर्देश

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा…

1 week ago

Haldwani में शुरू हुई नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप, मैदान में उतरेंगे 1000 खिलाड़ी

Haldwani के गौलापार स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026…

1 week ago

तीर्थ से कम नहीं स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी: हल्द्वानी में चल रहे काम का जायजा लेते हुए मंत्री

Uttarakhand की खेल मंत्री रेखा आर्य मंगलवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय…

1 week ago

Uttarakhand: हरिद्वार व टिहरी में सड़क हादसों में 1 महिला की मौत, 42 श्रद्धालु हुए घायल

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और धार्मिक पर्यटन के बीच सड़क सुरक्षा एक बार फिर चिंता…

1 week ago