हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए एबीवीपी यानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिकृत प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद पर लगे आरोपों का जवाब दिया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में धीरज ने कथित तौर पर आईटीआई गैंग से जुड़े होने के सवाल पर कहा कि उनका किसी भी गैंग से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के चलते कुछ लोग उनका नाम इस गैंग से जोड़कर प्रचारित कर रहे हैं जबकि यह पूरी तरह झूठ है।
धीरज ने छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने पर कॉलेज में फ्री वाईफाई की सुविधा उपलब्ध करवाने, स्मार्ट क्लासेज शुरू करवाने और पार्किंग व्यवस्था के लिए काम करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे वॉलीबॉल के नेशनल प्लेयर होने के नाते खिलाड़ियों के लिए भी ज्यादा सोचेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एबीवीपी के प्रांत उपाध्यक्ष डिगर सिंह फर्स्वाण ने धीरज बिष्ट को संगठन की रीतिनीति के अनुसार चलने वाला कार्यकर्ता करार दिया। उन्होंने कहा कि धीरज करीब 10 साल से एबीवीपी से जुड़े हैं और उन्हें काफी सोच-समझकर टिकट दिया गया है।
वहीं, टिकट वितरण के बाद आर्यन बेलवाल के निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने के एलान और संगठन में बगावत होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर बातचीत चल रही है। फर्स्वाण ने आर्यन का नाम लिए बिना कहा कि शीर्ष नेतृत्व और अन्य लोग बातचीत करेंगे और 1-2 दिन में इसके पॉजिटिव रिजल्ट भी दिखेंगे। इस दौरान फर्स्वाण ने धीरज के किसी भी गैंग से जुड़े होने के आरोप का खंडन किया।
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…
हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…
Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…
Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…
उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…