representational image

अल्मोड़ा। जिले में गुरुवार को ताकुला-अल्मोड़ा रूट मोटर मार्ग पर बसौली के पास सड़क हादसा हो गया। दरअसल, यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, सभी लोग बागेश्वर के झिझाड़ गांव में शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे।

बकौल रिपोर्ट्स, कार ताकुला से अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। इसी बीच बसौली के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में समा गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 

हादसे में 11 माह के बच्चे, 24 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय शख्स की मौके मौत हो गई। वहीं, कार चालक समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *