Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से रैकेट के सरगना समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। छापेमारी के दौरान एक किशोरी को रेस्क्यू भी किया गया है।


पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर नीलकंठ एनक्लेव स्थित एक मकान में छापा मारा गया। बकौल पुलिस, इस दौरान 3 महिलाएं और 3 पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री व नगदी बरामद हुई है। 


आरोप है कि इस रैकेट का सरगना मनीष कुमार लखेड़ा नामक शख्स है जिसने यह मकान किराए पर लिया था। बकौल पुलिस, ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजकर उनकी मांग के अनुसार महिलाओं को दिल्ली से बुलाकर देह व्यापार करवाया जाता था।


आरोप है कि किशोरी को मनीष का साथी दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून उसके कमरे में लाया था। पुलिस ने बताया कि यह उस पर गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा था लेकिन किशोरी के मना करने पर उसे बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने किशोरी को रेस्क्यू कर लिया है।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में देहरादून निवासी 42 वर्षीय मनीष कुमार लखेडा, भानू उर्फ सिद्धान्त, 35 वर्षीय अभिषेक और दिल्ली की रहने वालीं 28 व 24-24 वर्षीय 3 युवतियां शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, मनीष पहले भी देह  व्यापार के आरोप में सलाखों के पीछे जा चुका है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *