हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के कैंपस में ₹147.28 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। सीएम धामी ने कुल ₹74.90 करोड़ की 23 योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 72 . 38 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ₹154.43 करोड़ की विशेष योजनांतर्गत सहायता (SPA) कार्यक्रम में स्वीकृत, हल्द्वानी-काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना कार्य का भूमि पूजन भी किया।

विधानसभावार जानें कहां मिलीं कितने करोड़ की परियोजनाएं?

इन शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमों से हल्द्वानी विधानसभा को करीब 29.71 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। इसके साथ ही नैनीताल की 5.46 करोड़, लालकुआं की 46.47 करोड़ और कालाढूंगी की 22.83 करोड़ की योजनाओं का भी सीएम ने शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने भीमताल विधानसभा को 22.68 करोड़ की योजनाएं गिफ्ट की हैं।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *