हल्द्वानी। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को उत्तराखंड भ्रमण पर पहुंचे हैं। हल्द्वानी पहुंचने पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वह कमिश्नर रावत से बातचीत करते नजर आए।

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट के डायरेक्टर पवन कुमार ने बताया कि वे दोपहर 1:50 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तराई भवन पहुंचे और भोजन व अल्प विश्राम के बाद वहां से रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद निजी दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं और वह आठ मार्च को पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *