हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस ने लोगों को Cyber Crime के प्रति जागरूक करने के लिए अपना WhatsApp Channel शुरू किया है। पुलिस ने लोगों से इस चैनल से जुड़ने की अपील की है। 

राज्य में Cyber Crime की बढ़ती घटनाओं के बीच Cyber Crime Police Station ने लोगों को Cyber Crime  के प्रति जागरूक करने के लिए यह शुरुआत की है। पुलिस ने बताया कि इस चैनल से जुड़कर लोग Cyber Fraud के नए-नए तरीकों के बारे में जान सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें सेफ्टी टिप्स और एडवाइजरी भी मिलेगी। वहीं, इस चैनल पर समय-समय पर जारी होने वाली महत्वपूर्ण साइबर अलर्ट की जानकारी भी दी जाएगी। 

पुलिस ने लोगों से लिंक या QR Code के जरिए इस चैनल को ज्वाइन/फॉलो करने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से परिवार व मित्रों को भी जोड़ने को कहा है, जिससे कोई भी साइबर ठगी का शिकार न हो। चैनल से जुड़ने के लिए पुलिस ने लिंक (🔗 Join Now: https://whatsapp.com/channel/0029Vb8HaspATRSgpwUnJ909) शेयर किया है। इसके साथ ही पुलिस ने QR कोड भी जारी किया है। 

पुलिस ने कहा है कि अगर यदि किसी के भी साथ किसी भी तरह का Financial Cyber Fraud होता है तो उसे तुरंत 1930 पर कॉल करना चाहिए या https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27