हल्द्वानी। आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब जनता को परेशान नहीं होना पड़ेगा। मेयर गजराज बिष्ट ने बुधवार को नगर निगम परिसर में खोले जा रहे आधार सेवा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह सेवा नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम कार्यालय में आधार सेवा उपलब्ध होने से शहर के लोगों को आधार कार्ड से जुड़े कामों के लिए अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान यहां पर उपलब्ध होगा। गजराज के मुताबिक, नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने आगे कहा कि इस दिशा में ही यह केंद्र महत्वपूर्ण पहल है। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, कई पार्षद और स्थानीय लोग मौजूद रहे। Post navigation Uttarakhand: लोक गायक दीवान सिंह कनवाल का निधन, गाए हैं 100 से ज्यादा गाने Cyber Crime के प्रति जागरूकता के लिए Uttarakhand Police का WhatsApp Channel शुरू, ऐसे जुड़ें