प्रतीकात्मक तस्वीर

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात  एक नाले में एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 

दरअसल, यहां रविवार शाम स्थानीय लोगों को नाले में एक शख्स का शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर कब्जे में ले लिया और उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। 

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, शख्स की मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने कहा है कि आसपास के थानों में सूचना भेजकर यह पता लगाया जा रहा है कि यह शव किसी गुमशुदा शख्स का तो नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *