कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर रविवार देर शाम 2 बड़े हादसे हो गए। इस रूट पर अलग-अलग स्थानों पर 2 टेम्पो ट्रैवलर पलट गए। दोनों घटनाओं में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। इनमें से कई घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर करीब 300 मीटर के अंतर में 2 टेम्पो ट्रैवलर वाहन पलट गए।  घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बताया जा रहा है कि एक टेम्पो ट्रैवलर दिल्ली जबकि दूसरा टेम्पो ट्रैवलर हरियाणा नंबर का है। 

घायलों को स्थानीय अस्पताल में भेजा गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए कई पर्यटकों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक सुशीला तिवारी अस्पताल में 5 घायल इलाज के लिए पहुंचे हैं। वहीं, कई अन्य घायलों को भी एम्बुलेंस के जरिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *