हल्द्वानी। बैंक ऑफ बड़ौदा रूरल सेल्फ इम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (RSETI) द्वारा 18 से 50 वर्ष की उम्र के युवक-युवतियों के लिए 8 अप्रैल से ब्यूटी पार्लर का फ्री ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। 35 दिनों का यह ट्रेनिंग प्रोग्राम गौलापार के कुंवरपुर स्थित हीरा कुंवर स्कूल के पीछे ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होगा। 

जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेनिंग के लिए 8 अप्रैल तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और पूरे जिले के लिए 35 सीटें निर्धारित हैं। यह ट्रेनिंग पूरी तरह नि:शुल्क और आवासीय होगी। इसमें भोजन, यूनिफार्म और ट्रेनिंग मैटेरियल भी फ्री दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इसके जरिए सरकार की अलग-अलग लोन योजनाओं का लाभ लिया जा सकेगा। 

कैसे करें अप्लाई? 

इस फ्री कोर्स में एडमिशन लेने के लिए युवाओं को आधार कार्ड, राशन कार्ड/जॉब कार्ड, 4 फोटो और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ संस्थान में जाकर अप्लाई करना होगा। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए फोन नंबर 05946-266095 और मोबाइल फोन नंबर 8477009546 व 9756947425 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27