Haldwani के काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी में 24 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फंदे पर लटककर जान दे दी है। इससे छात्रा के परिवार में कोहराम मच गया। घटना से पहले युवती ने अपने दोस्त को मैसेज के जरिए अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भेजा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक, एमबीपीजी कॉलेज की एक छात्रा रविवार रात परिजन के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसने अपने दोस्त को व्हाट्स ऐप मेसेज के जरिए अपने मोबाइल का पासवर्ड भेजा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोस्त ने छात्रा को करीब 40 बार कॉल की लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। संदेह होने पर युवक छात्रा के घर पहुंचा जहां उसे घटना की जानकारी मिली। परिजन छात्रा को हल्द्वानी के बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्रा चार बहनों में सबसे बड़ी थी और उसके पिता का निधन करीब सालभर पहले हुआ था। पिता के निधन के बाद से उसकी मां किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। वहीं, मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *